Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Ad

Uttarakhand News: Weather Report: अगले तीन दिन प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। एक, दो और तीन मार्च को को प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 1 मार्च की शाम से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की एक्टिविटी रहने जा रही है। विशेष तौर पर चमोली ,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में इस दौरान भारी बारिश और बारिश बर्फबारी की भी संभावना जताई है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बिजली चमकने की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च से यह एक्टिविटी और बढ़ने जा रही है और पूरे प्रदेश में हल्की से माध्यम वर्षा के आसार हैं इसके अलावा मैदानी और पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top