Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी, 28 से 30 जून तक हो सकती है भारी वर्षा

Ad

Uttarakhand: Rain: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला शुरू होने के बाद लोगों की नजर मौसम विभाग के अपडेट पर रहती है। मानसून कभी भी उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है और यात्रा करने वाले लोग भी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। (Rain in Uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। ( Rain Alert In Uttarakhand)

दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 जून के बीच वर्षा में वृद्धि होगी। 28 से 30 जून तक उत्तराखंड में, 28 और 29 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 29 और 30 को हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के साथ-साथ उत्तरी पंजाब और हरियाणा में भी अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। मॉनसून इसी तरह अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित करेगा। ( Monsoon In uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top