Uttarakhand News

उत्तराखंड के 6 जिलों का बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

हल्द्वानी-नैनीताल में बारिश से बढ़ी सर्दी...इस बार जल्द होगी पहाड़ों पर बर्फबारी
Ad

देहरादून: राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है और आने वालों दिनों में भी कुछ इसी तरह का मौसम रहने वाला है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने दो जून तक बारिश, ओलावृष्टि समेत तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई से 2 जून तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि होने के आसार है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

कुमाऊं मंडल के जनपदों का मौसम भी खराब ही रहने वाला है। हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को गढ़वाल मंडल के जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 2 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। चारधाम यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top