Uttarakhand News

उत्तराखंड में बन रहें बारिश व आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Ad

Uttarakhand weather forecast for rain:- उत्तर भारत में उत्तराखंड सहित कई राज्य गर्मी की चपेट में है। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के कारण तपिश और बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में चल रही गर्म हवा अब लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। परंतु इसी बीच मौसम विभाग से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड, यूपी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में छिटपुट बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इस कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह दो पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 13 अप्रैल तक उत्तराखंड में हल्की बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज गर्जना के साथ झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। विभाग द्वारा इसका येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अन्य राज्यों की स्थिति

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ राज्य जैसे कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि इस समय लू की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में 10 से 13 अप्रैल तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। राजस्थान, यूपी में 10 से 13 अप्रैल के बीच व हरियाणा-पंजाब में 13 अप्रैल को हल्की आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top