Uttarakhand News

उत्तराखंड मौसम विभाग की 17 फरवरी तक भविष्यवाणी, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Ad

weather took a turn in Uttarakhandः rain and snowfall: increase the cold: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। फरवरी में एक बार फिर ठंड की दस्तक होने जा रही है। दरअसल बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। जिसके बाद से बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदलने लगा। बादलों की आंखमिचौली के साथ ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। ऐसे में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना है वहीं कल पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश व बर्फबारी के साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा आगामी 17 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम में आंशिक बदलाव के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहेंगें। धूप और बादलों की आंख- मिचौली के बीच कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार 14 फरवरी को चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार जताए हैं। आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम आंशिक तौर पर बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम निदेशक के मुताबिक, बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा प्रदेश भर में 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top