Dehradun News

नैनीताल और देहरादून जिले में बढ़े बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Ad

Uttarakhand Weather Update:

ADVERTISEMENTS Ad

8 दिसंबर के बाद से पूरे उत्तराखंड का मौसम बदल चुका है। अधिकांश क्षेत्रों में तापमान अनुमानित से कुछ डिग्री कम चल रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की खबरों ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को खुश कर दिया है। दिन में चटक धूप और सुबह-शाम कंपकंपाती सर्दी का अनुभव हो रहा है, जिससे उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है।

देहरादून में रिकॉर्ड ठंड, बर्फबारी की संभावना
देहरादून का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे लुड़क चुका है। मंगलवार की रात पिछले तीन वर्षों में सबसे सर्द रही, जब न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों की बर्फबारी के बावजूद मौसम शुष्क है, लेकिन तापमान में गिरावट से बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट और ठंड से बचाव की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून और नैनीताल में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में दिन के समय चटक धूप रहेगी, जबकि नैनीताल में ठंड का असर ज्यादा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top