Uttarakhand News

10 सितंबर को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में अभी लोगों को बारिश से राहत नही मिलेगी। मौसम विभाग ने आज 11 सितंबर को प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ( Rainfall Alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार, उत्तरकाशी , टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तो वहीं कुछ स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अंदेशा जताया है। देहरादून और नैनीताल जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का अंदेशा जताया है। ( Yellow alert issued in Uttarakhand )

13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 सितंबर तक विभिन्न जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें आगामी दिनों की तो जहां 11 सितम्बर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों टिहरी,देहरादून ,पौड़ी ,पिथौरागढ़ बागेश्वर ,अल्मोड़ा चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के और आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 एवं 13 सितंबर को राज्य के नैनीताल एवं चम्पावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को मुस्तैद रहने को कहा है। ( Heavy Rainfall in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top