Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का रंग, अगले दो दिन बारिश के कारण गर्मी में मिलेगी राहत

Ad

Uttarakhand weather update:- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में जहां तेज चटक धूप के चलते लोग बढ़ते तापमान से परेशान हैं, वहीं कुछ इलाकों में धूप और बादलों की आंख मिचौली जारी है। आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड का रुख फिर बदलने वाला है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में आंशिक बादलों के साथ हल्की हल्की धूप खिली रहेगी। इस से गर्मी में कुछ राहत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी तरफ राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों की बात की जाए तो चारधाम सहित आसपास के क्षेत्र में ठिठुरन अब भी बरकरार है। कहीं कहीं पर हल्के हिमपात के आसार भी बने हुए है। हल्के निचले इलाकों में बीते कुछ दिनों में पारे में गिरावट दर्ज की गई है, जिस से गर्मी में राहत मिल रही है।

अगले दो से तीन दिनों तक इस ही प्रकार के मौसम का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इससे देहरादून, हरिद्वार से लेकर प्रदेश के अन्य इलाकों में रह रहे लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात और बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे पर बीच बीच में चटक धूप भी खिलेगी।

केदारनाथ में बर्फ से बड़ी परेशानी

अगले महीने 10 तारीख से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। इस यात्रा काल के दौरान केदारनाथ में सरस्वती नदी पुल, बीकेटीसी भवन और अस्पताल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन यह सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। केदारनाथ घाटी में रोजाना मौसम खराब बने रहने के कारण निर्माण कार्य में दिक्कत आने लगी है। पिछले तीन दिनों से धाम में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में बर्फ अभी भी 3 फीट तक मौजूद है। बुधवार को केदारपुरी का अधिकतम तापमान 1 और न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top