CM Corner

युवाओं को प्रेरित करने के लिए 12 अगस्त को होगा वेबिनार

Ad

देहरादून: अपर मुख्य सचिव नियोजन श्रीमती मनीषा पंवार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2021 को राज्य की सतत विकास यात्रा में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में सेन्टर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस नियोजन विभाग द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राज्य स्तरीय वेबिनार में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित राष्ट्रीय सेवायोजन (एन.एस.एस ) तथा एन.सी.सी ग्रुप के सदस्यों को प्रतिभाग करने के लिए सम्बन्धित विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा विभाग से कहा गया है।  

ADVERTISEMENTS Ad

वेबिनार में राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के युवाओं को सतत विकास लक्ष्य एवं राज्य के चहुंमुखी विकास के सम्बन्ध में विभिन्न लक्ष्य एवं उपलब्धियों सहित विभागवार स्थिति से रूबरू करने के साथ ही राज्य के युवा उद्यमियों, सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में लगे युवक एवं युवतियों द्वारा की गयी सफल पहलों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जायेगा। इस कार्यक्रम में सी०पी०पी०जी०जी०, नियोजन विभाग द्वारा संवहनीय उत्तराखण्ड विषय पर एक पोस्टर तथा प्रश्नउत्तरीय प्रतियोगिता भी की जायेगी, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतिभागियों को https://forms.gle/CNuHPmcME9sspwBa7 पर पंजीकरण कराना होगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार सहित नियोजन विभाग व अन्य सेक्टर से जुड़े अधिकारी एवं उद्यमी प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top