National News

दिल्ली में वीकेंड Curfew घोषित हुआ, पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ रहा है

Ad

नई दिल्ली: ओमिक्रोन के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली में नाइट Curfew के बाद वीकेंड कर्फ्यू लगाने का भी फैसला हुआ है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम केजरीवाल भी देहरादून दौरे के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,099 नए मामले सामने आए थे और सोमवार को संक्रमण दर 6.46 प्रतिशत हो गई थी। डीडीएमए की 29 दिसंबर को हुई बैठक में तय किया था कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के तहत लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे।

हालांकि पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के बाद वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली सरकार की मानें तो कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन हालात कंट्रोल में हैं। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ही वीकेंड CURFEW लगाने का फैसला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top