Sports News

कोच ने बोली ऋषभ पंत के दिल की बात, क्यों नहीं जिता पाया वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

Ad

देहरादून: ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में शिकस्त देने वाली टीम इंडिया गुरुवार को स्वदेश लौट आई। ब्रिसबेन में मेजबान टीम को 3 विकेट से मात देकर भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया था। वहीं ऋषभ पंत के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरूआत आसान नहीं थी। मगर ऋषभ के कोच ने उन्हें एक मूलमंत्र दिया। कहा था कि दुनिया खत्म नहीं हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोच ने कहा कि वह टेस्ट टीम में शामिल हैं और बस वहीं अपने आप को साबित करके दिखाएं। पंत ने इस गुरु मंत्र को बांध लिया और टेस्ट श्रृंखला में जो करके दिखाया वह अब इतिहास है। दरअसल कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद से ऋषभ को कोच सिन्हा की ट्रेनिंग नहीं मिल पाई थी। आईपीएल खेलकर वह सीधे ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

यह भी पढ़े:कुंभ मेले को देखते हुए रोडवेज का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों के लिए चलाएगा 200 बसें

यह भी पढ़े:बीआरओ ने रचा इतिहास,WIFI से जुड़ा पिथौरागढ़ का लास्पा गांव, पूरा देवभूमि कर रहा है सलाम

जानकारी के अनुसार गाबा पर ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद ऋषभ ने कोच सिन्हा से फोन पर संपर्क साधा। इस दौरान पंत ने कहा सर, टीम को जिता दिया। इस दौरान कोच ने आशीर्वाद के रूप में शाबाश कहा। तारक सिन्हा ने कहा कि उन्हें पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। दौरे की शुरूआत से पहले उसका वन-डे और टी-20 टीम में नाम नहीं होने पर दिल टूटा हुआ था।

वन डे और टी-20 टीम में चुने जाने की कसक ऋषभ के मन में थी। इस निराशा को उन्होंने अपने कोच द्रोणाचार्य अवार्डी तारक सिन्हा से भी व्यक्त किया। कोच ने कहा कि आप अच्छे हो बस अपने को साबित करके दिखाना है। उसने वाकई यह करके दिखा दिया। कोच ने बताया कि ऋषभ ने उन्हें यह भी बताया था कि 2019 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद टीम को ना जिता पाने का भी उनको काफी दुख है।

बहरहाल अब ऋषभ ने वह कर दिखाया जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड के इस लाल ने भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे और आखिरी ब्रिसबेन टेस्ट में नाबाद 89 रन बनाए थे। जिसके कारण भारत ने मैच और श्रंखला को अपने नाम किया। इस पारी के लिए ऋषभ को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।

यह भी पढ़े:इंडियन आइडल 12: सवाई भट्ट ने गरीबी को लेकर बोला झूठ, फैन्स ने किया दावा

यह भी पढ़े:अरविंद पांडेय को अपर जिलाधिकारी के पद से हटाया, विजिलेंस जांच भी होगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top