CM Corner

CM धामी चोरगलिया पहुंचे तो सामने आईं लोगों की समस्याएं, फिर हुआ करोड़ों के पुल का लोकार्पण

Ad

CM Dhami | Nainital | Bridge Inauguration : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे। यहां हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोगों की समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री ने जनता और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

शेर नाला पर 9.93 करोड़ का पुल शुरू

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में 993 लाख रुपये की लागत से बने 120 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया।

मानसून के दौरान शेर नाला में पानी बढ़ने से इस क्षेत्र में अक्सर आवागमन प्रभावित होता था। रास्ता बंद होने पर स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।

नए पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से आने-जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। पुल के लोकार्पण पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top