
JasmeetKaur | UKPSC2024 | PCSTopper | Rudrapur | UdhamSinghNagar | SuccessStory | WomenEmpowerment | DistrictSocialWelfareOfficer | UttarakhandPCS | StateTopper | CivilServices | GovernmentJob | Inspiration | Motivation | UttarakhandNews : ऊधम सिंह नगर जिले की जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा-2024 में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी सफलता से परिवार, मित्रों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
जसमीत कौर की इस उपलब्धि के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जसमीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर के एक निजी विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया और स्नातक की डिग्री हासिल की। वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।
यह जसमीत का दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उनका चयन समाज कल्याण अधिकारी पद पर हुआ था। वर्तमान में वह बागेश्वर जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं….हालांकि उन्होंने अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए पीसीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और इस बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
जसमीत ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक अध्ययन करती थीं। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास को उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलकूद गतिविधियों में भी हिस्सा लेती थीं….जिससे उन्हें मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद मिली।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उनका कहना है कि परिवार के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
जसमीत ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और धैर्य बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
जसमीत कौर की यह सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।






