Uttarakhand News

कौन होगा CM का चेहरा, सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल ने दिल्ली में डाला डेरा!

Ad

देहरादून: राज्य में इस वक्त राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ कई सारे विधायक पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में आकर खड़े हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई सारे और बड़े नाम भी सीएम पद की रेस में बने हुए हैं। इसी बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दिल्ली पहुंचे हैं। जबकि सतपाल महाराज भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चर्चाएं यह है कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। हो ना हो, लेकिन ये माना जा रहा है कि दिल्ली जाने की यह कवायद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर ही की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शीर्ष नेताओं से संपर्क कर लॉबिंग का काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में हैं। उन्होंने वहां कुछ नेताओं से मुलाकात भी की है। इसी कड़ी में अब सुबोध उनियाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि वह भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top