Dehradun News

उत्तराखंड में तीन करोड़ के घपले पर जांच शुरू

scam
Ad

देहरादून: प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) में तीन करोड़ रुपये के गबन के मामले ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। इस प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है…जिसने अपनी जांच का काम शुरू भी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने जांच के लिए कंचन देवराड़ी के साथ शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक हेमेंद्र गंगवार को भी नामित किया है और दोनों अधिकारियों से दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

अपर निदेशक कंचन देवराड़ी के मुताबिक जांच समिति ने दस्तावेज खंगालने के साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस घपले में सिर्फ शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों की ही नहीं…बल्कि बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।

अधिकारियों के मुताबिक इतनी बड़ी रकम का गबन बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। सबसे हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपये खाते से निकलने के बावजूद विभाग को एक बार भी ओटीपी नहीं मिला। इसी से शक गहराया है कि कहीं न कहीं बैंक स्तर पर भी गड़बड़ी हुई है।

फिलहाल जांच समिति सबूत जुटाने और सच सामने लाने में जुटी है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top