Nainital-Haldwani News

रानीबाग तिराहे और गुलाबघाटी मार्ग का चौड़ीकरण, जाम की समस्या का निकलेगा समाधान

Ad

Uttarakhand News: Traffic: Haldwani- Nainital Highway: कुमाऊं मण्डल में पर्वतीय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के दो संवेदनशील स्थलों, रानीबाग तिराहा और गुलाबघाटी क्षेत्र में मार्ग संकरा और असुरक्षित होने के कारण दुर्घटनाओं के खतरे के साथ ही मार्ग के संकरे होने के कारण आवागमन में जाम की स्थिति बनी रहती है, जाम एवं दुर्घटना से बचाव हेतु सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रानीबाग तिराहे के सुधारीकरण हेतु 275.40 लाख तथा गुलाबघाटी के पास चौड़ीकरण कार्य हेतु 155.62 लाख कुल रुपये 431 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति नैनीताल के माध्यम से शासन को प्रेषित किये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति वंदना ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि के अन्तर्गत गुलाबघाटी और रानीबाग तिराहे पर चौड़ीकरण और संवदेनशील स्थल की सुरक्षा कार्यो हेतु 431 लाख रूपये के प्रस्ताव सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किये गये। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग और गुलाबघाटी पर मार्ग संकरा होने से दुर्घटनाओं के साथ ही वाहनों का आवागमन सुचारू नही हो पाता है जिससे चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया शीघ्र ही शासन से धनराशि प्राप्त होने पर रानीबाग तिराहे का चौड़ीकरण और गुलाबघाटी के मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन सुचारू और सुरक्षित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top