Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पति की कमाई युवकों के खाते में ट्रांसफर करती है पत्नी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति

Ad

हल्द्वानी: शहर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है एक पति पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि पत्नी उसकी कमाई को दो युवकों पर लूटा रही है। इसके अलावा उसने कहा कि पत्नी ने पिछले 2 साल से दोनों युवकों के खाते में कई बार रुपए डाले हैं और जब इस बारे में उसने पूछा तो पत्नी द्वारा अभद्रता की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मामला मुखानी थाने का है। केसर कॉलोनी लोहरियासाल निवासी युवक पुलिस के पास पहुंचा। युवक द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पत्नी शहजाद कुरैशी और दीपक सिंह नाम के युवकों के खाते में रुपए डाल रही है। इसके अलावा युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी दोनों युवकों के साथ घूमती भी है। जब उसे पता चला कि उसकी कमाई को दोनों युवकों पर पत्नी खर्च कर रही है तो उसने युवकों से बात की। यह बात दोनों ही युवकों को पसंद नहीं आई तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

पुलिस ने दोनों युवकों से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top