Haridwar News

उत्तराखंड पुलिस ने आतंकवादी की पत्नी को किया गिरफ्तार

Ad

हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा के बगैर अवैध रूप से रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रह रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बांग्लादेशी है और यहां अपने अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। बताया गया है कि जिस आतंकवादी अली नूर को यूपी एटीएस ने हाल में पकड़ा था, यह महिला उसी की पत्नी है। जो हरिद्वार में कूड़ा बीनने का कार्य कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल, महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला और बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया है। पूरा मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है एलआईयू ने सूचना प्राप्त होने के बाद रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। जो यहां अवैध रूप से रह रही थी।

बता दें कि महिला ने अपना नाम रहीमा पत्नी अली नूर उर्फ जावाद निवासी ग्राम हिरन थाना कोटालियारा जिला गोपालगंज बांग्लादेश बताया है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश की एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब काटिंनेंट तथा सहयोगी जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें अलीनूर भी शामिल था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top