Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड से चौंकाने वाला मामला, डॉगी से ऐसी क्या चिढ़ कि पत्नी ने की खुदकुशी!

Ad

उधमसिंह नगर: खुदकुशी करना एक बहुत बड़ा कदम है। क्या आपने कभी सुना है कि एक डॉगी से परेशान होकर किसी ने खुदकुशी कर ली हो। उधमसिंह नगर के बाजपुर से आए एक मामले ने सबको चौंका कर रख दिया है। जहां पति के बेसहारा डॉगी को घर लाने पर नाराज़ पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली क्षेत्र में सूरज सैनी अपनी पत्नी उर्मिला संग रहता था। दोनों की शादी सवा साल पहले हुई थी। अभी बुधवार को सूरज एक बेसहारा डॉगी को घर ले आया। जिसके बाद पति पत्नी में झगड़ा हो गया। 21 वर्षीय उर्मिला ने पति से लड़ाई होने के बाद घर में ही खुद को फांसी लगा ली।

इसके बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बुलेट चाहते थे। उर्मिला को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस के मुताबिक डॉगी के बच्चे को लेकर पति पत्नी के बीच लड़ाई की बात सामने आई है। जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top