Uttarakhand News

चारधाम यात्रा में नहीं होगी नेटवर्क की परेशानी, यात्रियों को मिलेगी फ्री WIFI की सुविधा

Ad

देहरादून:  आगामी चारधाम यात्रा में आ रहे तीर्थयात्रियों को नए अनुभव मिलेंगे। सबसे पहले बात सुविधाओं की करें तो तीर्थयात्रियों को इस साल मोबाइल नेटवर्क के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार उन्हें वाईफाई की सुविधा देने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

वाईफाई के होने से सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क किसी प्रकार की परेशानी पैदा नही करेगा। वाईफाई के होने से सर्वर पर अधिक भार नहीं पड़ेगा और मोबाइल का नेटवर्क भी बढ़िया रहेगा। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी।

वहीं चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का लाभ भी यात्री उठा सकेंगे। इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी(आईटीडीए) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी द्वारा धामों तक वाईफाई के लिए लीज लाइन पहुंचानी होगी।

पर्वतीय क्षेत्र होने की वजह से चारों धामों में नेटवर्क की समस्या रहती है। कई कंपनियों के नेटवर्क नहीं आते हैं। दूर से यात्रा में पहुंचे लोगों के लिए परेशानी होती है क्योंकि वह अपनी जानकारी घर वालों को नहीं दे पाते हैं। इसी को देखते हुए सरकार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए वाईफाई जोन बना रही है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top