National News

DREAM 11 पर डेढ़ करोड़ रुपए जीतना सब इंस्पेक्टर को पड़ गया भारी, जांच के आदेश जारी

Ad

Dream 11 lottery :- डेढ़ लाख अकाउंट में आने की खुशी कुछ अलग ही होती है। लेकिन कैसा हो अगर इस खुशी के आते ही एक मुसीबत भी गले लग जाए तो। ऐसा ही एक किस्सा हुआ है महाराष्ट्र के एक एसआई के साथ। हुआ यूं कि दारोगा ने Dream11 में टीम बनाई थी जिसमें लगी बंपर लॉटरी में उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए जीत लिए। लेकिन, ये खुशी ज्यादा लंबी नहीं चली, उनकी इस खुशी को जल्द ही नजर लग गई जब लोगों ने इसकी शिकायत प्रदेश के डिप्टी सीएम से कर दी। लोगों का कहना था कि एक पुलिसकर्मी का ऐसे किसी भी गेमिंग एप में हिस्सा लेना उचित नहीं है। शिकायत दर्ज़ होने पर अब जांच शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे पिछले तीन महीने से ड्रीम इलेवन (Dream11 ) एप पर क्रिकेट टीम बना रहे थे। इसी बीच उन्होंने बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में तीन अलग अलग टीमें बनाकर किस्मत आजमानी चाहिए। किस्मत ने इन के हक में फैसला दिया और उनकी बनाई एक टीम रैंक-1 पर रही जिस कारण सोमनाथ डेढ़ करोड़ रुपये जीत गए। डेढ़ करोड़ रुपये जीत चुके सोमनाथ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन जल्द ही यही खुशी उनके मुसीबत का कारण बन गई।

सब इंस्पेक्टर सोमनाथ के डेढ़ करोड़ रुपये जीतने का मामला अब पुलिस हाईकमान के साथ ही सरकार तक पहुंच चुका है। पुलिस अफसर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि किसी सरकारी अधिकारी को इस तरह के गेम खेलने की इजाजत होती है या नहीं। इसके अलावा जांच के दायरे में लॉटरी खेलते समय एक सेवारत सरकारी अधिकारी का आचरण भी देखा जायेगा।

देश के किसी राज्य में अभी तक ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है जिसमें गेमिंग एप में कोई पुलिसकर्मी अपनी टीम नहीं बना सकता है और ना गेमिंग एप पर टीम बनाने को लेकर सरकार ने कभी प्रतिबंध लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top