Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, कुछ सेकंड पहले ऐसे बचाई अपने बेटे की जान

हल्द्वानी:डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,कुछ सेकंड पहले ऐसे बचाई अपने बेटे की जान
Ad

हल्द्वानी: एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। हल्द्वानी आरटीओ रोड पर एक भयानक हादसे ने अंजाम लिया है। इस दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। टक्कर से ठीक पहले मां ने गोद में पकड़े दस महीने के बेटे को झाड़ियों में फेंक दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल थाना नवाबगंज बरेली का मूल निवासी किशनपाल लामाचौड़ में किराए के मकान में परिवार संग रहता है। बता दें कि किशन यहां पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है। रविवार को उसे अपने भाई के यहां रुद्रपुर जाना था। बताया कि किशनपाल के भाई की तबीयत खराब थी।

किशन अपनी पत्नी निर्मला देवी और तीन साल की बेटी सुनैना व दस महीने के बेटे को बाइक से लेकर निकल गया। भाई का हाल चाल जानने के बाद परिवार बाइक पर ही वापिस घऱ को लौटने लगा। इसी दौरान एक अनहोनी घट गई।

दरअसल आरटीओ रोड पर आरटीओ कार्यालय से कूछ दूर पर ही सामने से एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशन की पत्नी निर्मला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन साल की बेटी सुनैना घायल हो गई। बता दें कि दस महीने का बेटा टक्कर से ठीक पहले अपनी मां की गोद में था।

गनीमत रही कि इस खौफनाक स्थिति में भी मां ने अपने बच्चे का ख्याल किया और उसे कुछ सेकंड पहले ही झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। मगर अफसोस कि दोनों मासूम बच्चों के सामने मां ने दम तोड़ दिया। बाद में बेटी सुनैना को जिला अस्पताल ले जाया गया।

हादसे से सदमे में आए किशन पाल के मुताबिक हादसा बेहद दर्दनाक था। निर्मला ने गोद में दस महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था। जैसे ही डंपर ने बाइक में टक्कर मारी तो निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। मगर वह खुद नहीं बच सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top