Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गोरापड़ाव में हत्या का मामला, बाथरूम में मिला महिला का शव और दुपट्टा भी बरामद

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक हत्या का मामला सामने आया है। महिला की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। ये घटना मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। महिला का शव बाथरूम मे मिला। उसके शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने के बाद एसएसपी पंकज भट्ट सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी मुताबिक गोरापड़ाव हैड़ागज्जर की रहने वाली नंदी देवी (48) पत्नी स्व. उमेद सिंह एक दुकान चलाती थी। वह घर परअकेले ही रहती थी। शुक्रवार को उन्हें किसी ने नहीं देखा और दुकान भी बंद थी। ऐसे में महिला के दामाद रोहित मेहरा घर पहुंचे तो बाथरूम में नंदी देवी का शव मिला। उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मुआयना किया गया। फॉरेसिंक टीम, डॉग स्क्वॉयड ने घटना स्थल का जायजा लिया। दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। शव को कमरे से घसीटकर बाथरूम तक ले जाया गया। मौके से दुपट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top