Tehri News

उत्तराखंड: महिला ने झील में लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना

Ad

Tehri news: Woman jumped in lake: टिहरी गढ़वाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगा दी। मृतका की पहचान प्राची देवी पत्नी संजय उनियाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ( Woman jumped into tehri lake )

ADVERTISEMENTS Ad

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के ओण पट्टी के पणसूत गांव निवासी प्राची पत्नी संजय उनियाल बीते रोज अचानक डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। और प्राची पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल पर चढ़ गई और झील में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। और प्राची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ( CCTV Footage viral on social media )

परिवार में मचा कोहराम

मृतका का परिवार मसूरी में रहता है। मृतका प्राची के दो बेटें हैं। तो वहीं पति संजय होटल में नौकरी करता है। इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top