Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हरि शरणम् जन, महिलाओं ने कुछ इस तरह किया शक्तिप्रदर्शन, समानता का दिया संदेश

Ad

हल्द्वानी: हरि शरणम् जन द्वारा होने जा रहे 13-19 नवम्बर के मध्य 111 कन्यादान-श्रीमद्भागवत कथा भक्ति महोत्सव में प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल की जिला महिला इकाई द्वारा भव्य महिला कर रैली का संचालन किया गया। महिलाएं अनेक प्रकार गाड़ी का संचालन कर रही थी जिसमें ट्रैक्टर से लेकर जैगुआर लोगों का आकर्षण केंद्र रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

रैली एफटीआई मैदान से नैनीताल रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल पर पहुंचने पर संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने स्वागत किया ,इसके साथ ही राष्ट्र सेविका समिति की बहिनों ने भी महिलाओं का स्वागत किया। रैली का शिव सेना,युवा प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल, तनिष्क ज्वेलर्स, पंजाबी महासभा द्वारा जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया।

रैली का संचालन हर्षवर्धन पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सुमित्रा प्रसाद, कुसुम दिगारी,शांति जीना, गीता बिष्ट, लता बोरा,नीमा अग्रवाल वंदना पंत, विजय लक्ष्मी चौहान मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top