
HaldwaniNews | EktaBisht | SwachhBharat | CleanlinessCampaign | BrandAmbassador | UttarakhandNews | WomenCricketer | HaldwaniMayor : हल्द्वानी नगर निगम ने प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। शुक्रवार को एकता बिष्ट शहर पहुंचीं…जहां उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि एकता बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि एकता बिष्ट के जुड़ने से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक अभियानों को नई पहचान मिलेगी।
नगर निगम की ओर से शहर को साफ और जागरूक बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे…जिनमें एकता बिष्ट सक्रिय भूमिका निभाएंगी।






