Uttarakhand News

पहाड़ की महिलाओं का जवाब नहीं…अब हमला करने आया गुलदार उल्टे पैर भागा, ज़रूर पढ़ें

Ad

देहरादून: हमारा प्रदेश यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मगर देवभूमि के घने जंगल कई बार आम दिनचर्या में भी बड़ा खलल पैदा करते हैं। वन्यजीव और मानव के बीच में बढ़ता संघर्ष और ऐसे हादसोम की बढ़ती संख्या कहीं ना कहीं डराती है। हालांकि, पहाड़ की औरतों ने समय समय पर अपने बल और साहस का परिचय इन्हीं परीस्थितियों में दिया है। इस बार एक गुलदार को महिला ने अपने साहस से भगा दिया और बड़ा हमला होने से बचा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल प्रखंड एकेश्वर के गांव पांथर से एक ऐसी ही महिला के साहसी कारनामे की खबर सामने आई है। गौरतलब है कि पुष्पा देवी पत्नी राकेश रतूड़ी रविवार शाम को गांव की अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों का चारा लेने जंगल में गई थी। इसी दौरान वहीं पास की ही झाड़ियों के बीच घात लगाए बैठे गुलदार ने पुष्पा देवी पर अचानक हमला बोल दिया। परंतु इसके पश्चात भी पुष्पा देवी ने बिना हिम्मत हारे हुए दरांती के साथ गुलदार का डटकर सामना किया।

जिसके बाद गुलदार को दुम दबाकर जंगल की ओर वापस भागना पड़ा। लेकिन इन सब के बीच पुष्पा देवी को भी घायल होना पड़ा। जिसके लिए गांव वालों ने उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांवखाल में भर्ती कराया है। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चौंदकोट युवा संगठन के अध्यक्ष विकास पांथरी ने जानकारी दी और बताया कि गांव में चार गुलदार सक्रिय है। जिनके चलते गांव वाले घरों से बाहर निकलने में भी डरते है। इससे पूर्व में भी गुलदार गांव की गंगा देवी पर हमला कर चुका है। विकास पांथरी ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिलने के बावजूद भी अभी तक उनकी तरफ से कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा सकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top