Uttarakhand News

उत्तराखंड फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भी होगी एंट्री,शासन की ओर से अधिसूचना जारी

Ad

हल्द्वानी: राज्य की महिलाएं अब पुरुषों की तरह फायर ब्रिगेड टीम में नजर आएंगी। राज्य सरकार महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल रही है, जिसके तहत महिलाओं को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिलेगी। पहले महिलाओं को फायर ब्रिगेड टीम में शामिल नहीं किया जाता था लेकिन अब अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में यह जरूरी संशोधन कर महिलाओं को भी अग्निशमन में नौकरी करने के दरवाजों को खोल दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यानी नौकरी के संबंध में भर्तियों के लिए जल्द कोई अपडेट आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष तय की गई है। वहीं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर 21 से 28 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। बता दें कि अग्निशमन विभाग के अंदर फायरमैन, अग्निशमन अधिकारी और फायरस्टेशन द्वितीय अधिकारी के कई पद खाली चल रहे हैं। फायरमैन के कुल 984 पद स्वीकृत हैं लेकिन नौकरी पर केवल 558 फायरमैन है यानी 426 पद खाली चल रहे हैं। फायरस्टेशन द्वितीय अधिकारी के भी 23 पद खाली चल रहे हैं और अग्निशमन अधिकारी के 35 स्वीकृत पद खाली चल रहे हैं।

अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में यह जरूरी संशोधन होने के बाद महिलाएं भी आपात स्थितियों में बचाव करती नजर आएंगी। सरकार का यह कदम सराहनीय है क्योंकि उन्होंने नौकरी के लिए एक और विकल्प महिलाओं को दे दिया है। अब स्कूल में पढ़ने वाली बेटियां भी इस विभाग में कार्य करने का मन बना सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top