Haridwar News

सिडकुल के पास हत्या, दामाद ने सास का गला घोंटा…फिर पुलिस को खुद दी सूचना

Ad

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपनी सास को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी वहीं कुछ देर बैठा रहा और बाद में खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर और हाल निवासी महादेवपुरम कॉलोनी (सिडकुल) सुरेंद्र वहीं एक फैक्ट्री में काम करता है। उसके घर के पास सास बसंती भी किराए के मकान में रहती थी। बीती रात नशे की हालत में सुरेंद्र ने बसंती की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह सुरेंद्र ने नशा उतरने के बाद खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। दामाद और सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top