Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रोडवेज बस में युवक ने की गंदी हरकत तो युवती ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर एक एक मनचला युवक बस में बैठी युवती के लिए परेशानी का कारण बना है। हल्द्वानी निवासी युवती जब गदरपुर से अपने घर आ रही थी तो व्यक्ति ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद युवती ने बस को टीपी नगर पुलिस चौकी के पास रुकवाया और बाद में मुकदमा भी दर्ज कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल मुखानी निवासी एक युवती गदरपुर की बैंक शाखा में काम करती है। जब वह बीती शाम हल्द्वानी के लिए गदरपुर से रवाना हुई तो उसे एक मनचले कि गलत हरकतों का सामना करना पड़ा। जब बस बेल बाबा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति उसकी बगल की सीट पर आकर उसके पैरों को अपने पैरों से स्पर्श करने लगा।

महिला के विरोध करने के बावजूद वह अपने शरीर को महिला के शरीर से स्पर्श करने लगा। इस दौरान महिला ने चुपके से 1090 पर कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीपी नगर के पास बस को रुकवाया। बता दें कि व्यक्ति ने जाते-जाते अपना नाम ललित चंद्र बताया था और इस दौरान उसने युवती को धमकी भी दी।

बहरहाल, युवती ने इस घटना के तुरंत बाद कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन और उसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top