Dehradun News

उत्तराखंड में गंदी करतूत, युवती ने गलती से Whatsapp पर डाला प्राइवेट वीडियो, दोस्त ने वायरल कर दिया…

Ad

देहरादून: एक गलती सारा खेल बिगाड़ देती है। वैसे भी शरारती तत्व तो लापरवाही के मौके ढूंढते है। प्रेमनगर की महिला के साथ ऐसा ही हुआ है। दरअसल युवती ने गलती से अपनी एक प्राइवेट वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दी। जिसे देखते ही उसके साथ जुड़े कुछ लोगों ने डाउनलोड कर लिया। इनमें से एक ने सारी हदें ही पार कर दीं। दरअसल एक व्यक्ति ने वीडियो को वायरल कर दिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

युवती ने मामले की तहरीर प्रेमनगर थाने को दी। जिसमें उसने बताया कि 12 फरवरी को उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर गलती से एक प्राइवेट वीडियो लग गया था। बाद में उसे दोस्तों ने बताया तो उसने तुरंत वीडियो हटा लिया। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर वीडियो उसके पास होने की जानकारी दी। जब युवती ने उससे वीडियो डिलीट करने का आग्रह किया तो उसने संबंध बनाने की बात कह दी।

पीड़िता द्वारा युवक की बात ना मानना उसे भारी पड़ गया। उसने युवती की निजी वीडियो वायरल कर दी। आरोप है कि उसके एक जानने वाले ने ही ये हरकत की है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित सक्षम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती ने यह वीडियो अपने किसी दोस्त के साथ बनाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top