Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, पहला दिन रहा रोमांचक

Ad

हल्द्वानी में 5वें राज्य स्तरीय T20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी और फाइनल 22 मार्च को खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

शनीवार को पहले मैच में अल्मोड़ा और रुद्रपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें अल्मोड़ा में रुद्रपुर को 9 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

दूसरा मैच विकासनगर और चमोली के बीच खेला गया जिसमें विकासनगर ने चमोली 2 रनो को हराकर शानदार जीत दर्ज की। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, नगर निगम महापौर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने किया।

इस मौके पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और गोल्ड क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्याय तारा जोशी और यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांसा आर्या ने क्रिकेट खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

इस प्रतियोगिता का आयोजन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा पिछले 5 सालों से किया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने और अपने शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाये रखने के उद्देश्य से क्रिकेट ग्राउंड में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल और हल्द्वानी नगर निगम द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top