Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पत्रकार पुष्कर अधिकारी को महामंत्री नियुक्त किया

Ad

हल्द्वानी: पत्रकार पुष्कर अधिकारी को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्द्वानी महानगर का महामंत्री नियुक्त किया गया है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट,हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा और जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत द्वारा वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हल्द्वानी महानगर के महामंत्री नियुक्त होने पर पत्रकार पुष्कर अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनसे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर प्रयास करने की उम्मीद जताई है। वही पुष्कर अधिकारी ने कहा की यूनियन द्वारा उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने पर वो सभी का आभार प्रकट करते है पत्रकार हितों के लिए वह दिन-रात खड़े रहेंगे और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को मजबूत करेंगे। बता दें कि पत्रकार पुष्कर अधिकारी हिंदुस्तान न्यूज पेपर में कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top