Sports News

बारिश न्यूजीलैंड का खेल बिगाड़ेगी, विराट की टीम फाइनल में पहुंचेगी

Ad

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड मंगलवार को मैनचेस्टर में विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। इस मैच से पहले भारतीय टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि उसने ग्रुप में टॉप किया था। वहीं न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत का साथ मिला। भारत और न्यूजीलैंड के मैच पर बारिश का साया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैनचेस्टर में 9 व 10 जुलाई को बारिश होने के आसार हैं। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।साथ ही रुक-रुककर बारिश भी हो सकती है. मैनचेस्टर के समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) टॉस होना है, लेकिन यहां 9 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे बारिश होने की 40% आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय समयानुसार 3.30 बजे बारिश 51% होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में टॉस भले ही बिना बारिश के हो जाए, लेकिन इसके बाद खेल में देरी हो सकती है। अगर बारिश मंगलवार को खेल नहीं होने देती है तो बुधवार को ये मैच खेला जाएगा। अगर दोनों ही दिन बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ता है तो टीम इंडिया लीग मैच में टॉप और न्यूजीलैंड से आगें होने के चलते फाइनल में प्रवेश कर लेगी।

आखिरी बार ये दोनों टीमें साल 2003 विश्वकप में भिड़ी थी जहां टीम इंडिया जीत हासिल की थी। वहीं ये पहला मौका है जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगी। भारत का इस विश्वकप में लीग दौर में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। इस तरह दोनों टीमें मैदान में पहली बार आमने-सामने होंगी और मुकाबला भी सेमीफाइनल का होगा। भारत विश्वकप के सेमीफाइनल में सातवीं बार पहुंचा है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है। बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 11 जुलाई को एजबेस्टन में होगा। फाइनल 14 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top