Sports News

अकेला ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी जिसे मिली थी फांसी की सजा, इस खौफनाक वारदात को दिया था अंजाम

Ad

नई दिल्लीः विश्व की लगभग हर एक लड़की किसी सेलिब्रिटी से शादी करने की इच्छा रखती है। और किसी क्रिकेटर से शादी के लिए शायद ही कोई लड़की मना करे। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी सेलिब्रिटी को जुर्म करने की सजा फांसी हुई हो। सबसे खास बात यह है कि सेलिब्रिटी और कोई नहीं एक क्रिकेटर था। इस क्रिकेटर का नाम लेस्ली जॉर्ज हिल्टन था यह वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज थे। लेस्ली जॉर्ज हिल्टन ने वेस्ट इंडीज के लिए 1935 से 1939 तक क्रिकेट खेला और अपने करियर में 6 टेस्ट मैच खेले। लेस्ली जॉर्ज हिल्टन की लव मैरिज थी। पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लव मैरिज के बावजूद लेस्ली ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।लेस्ली की पत्नी लार्लीन रोज कपड़ो का व्यवसाय करती थी। लेस्ली और रोज लेस्ली के पहले मैंच में मिले थे। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया और लेस्ली और रोज ने 1942 में शादी कर ली। इसके 5 साल बाद उनका एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के 12वें साल बाद दोनों के शादीशुदा रिश्ते में दरार पड़ गई। रोज कपड़ो के कारोबार के लिए कई बार न्यूयॉर्क जाती रहती थी एक दिन जब रोज हर बार कि तरह न्यूयॉर्क गई तो लेस्ली को एक पत्र मिला जिसे पड़ने के बाद उनके पैरों से जमीन खिसक गई। वह पत्र किसी गुमनाम का था जिसमें रोज और न्यूयॉर्क के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों का जिक्र किया गया। जिसके बाद लेस्ली का खुन खोल गया। और लेस्ली ने तुरन्त अपनी पत्नी रोज को न्यूयॉर्क से बुला लिया। और अपने परिवार के सब सदस्यों के सामने पत्र का जिक्र किया। जिसके बाद रोज ने किसी भी संबंधों से मना कर दिया।जिसके बाद लेस्ली ने पोस्ट ऑफिस से कुछ और चिट्टी निकलवाई। उन सब पत्रों में रोज के अवैध संबंधों का जिक्र हुआ था। अंत में रोज ने माना की उसका न्यूयॉर्क के व्यक्ति के साथ संबंध थे और यह भी कहा कि लेस्ली के साथ उनका कोई मेल नहीं खाता। रोज ने कहा कि वह इस ही कारण बीमार भी रहती थी। रोज की यह बात सुन लेस्ली को इतनी गुस्सा आया कि उन्होने अपनी लाइसेंसी बंदूक से रोज पर 7 गोलिया चला दी। जिसके कारण रोज की मौके पर ही मौत हो गई । और कोर्ट ने 20 अक्तूबर, 1954 को लेस्ली को उनकी पत्नी की हत्या का दोषी पाया और उसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुना दी। एक साल बाद 17 मई 1955 को लेस्ली को फांसी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for लेस्ली जॉर्ज हिल्टन था

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top