National News

भारत-चीन तनातनी के बीच अचानक लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी,जवानों को किया संबोधित

Ad

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प और LAC पर चल रहे तनाव के बीच, शुक्रवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंच गए। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आज सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के निमू में सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे। जहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें वहां स्थिति के बारे में ब्रीफ किया। उन्होंने वहां सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत की। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। जैसे ही पीएम मोदी जवानों के बीच पहुंचे, तो जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। और देखते ही देखते जवानों की जयकारों से घाटी गूंज उठी। पीएम मोदी ने मिल्ट्री टेक्निकल एरिया में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके. माथुर और सांसद जामायांग त्सेरिंग नमगेल से भी मुलाकात की और इसके बाद मेमोरियल हॉल ऑफ फेम का दौरा किया।

निमू से वापस जाते समय पीएम मोदी लेब में सैन्य अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने LAC पर हुई हिंसा में घायल सैनिकों से मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को इस दौरे के लिए आना था। लेकिन राजनाथ सिंह का दौरा रद्द हो गया और सिर्फ CDS ही यहां पहुंचने वाले थे, लेकिन शुक्रवार सुबह पीएम मोदी भी उनके साथ यहां पहुंचे।

पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुआ कहा कि आपकी जांबाजी के किस्से हर तरफ़ हैं। दुनिया ने आपका अदम्य साहस देखा है। आपकी शौर्य गाथाएं घर-घर में गूंज रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों से कहा, “आपकी इच्छाशक्ति हिमालय की तरह मज़बूत और दृढ़ है, पूरे देश पर आपको गर्व है”। पीएं मोदी ने कहा, ‘‘विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है। ये युग विकासवाद का है। तेजी से बदलते हुए वक्त में विकासवाद ही प्रासंगिक है। इसी के लिए अवसर हैं। विकासवाद ही भविष्य का आधार भी है। बीती शताब्दियों में विस्तारवाद ने ही मानवता को विनाश करने का प्रयास किया है। विस्तारवाद की जिद जब किसी पर सवार हुई, उसने हमेशा विश्व शांति के सामने खतरा पैदा किया है। इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट गई हैं या मुड़ने के लिए मजबूर हो गई हैं। विश्व का हमेशा यही अनुभव रहा है। पूरे विश्व ने विस्तारवाद के खिलाफ मन बना लिया है।’’

रुद्रपुरः दहेज के लिए पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा,फिर बीच जंगल में अकेला छोड़ा

टिड्डी दल मचा सकता है आतंक, पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को किया अलर्ट

अद्भुतः सीढ़ी चढ़कर गर्जिया देवी के दरबार में पहुंचे हाथी,Internet पर वायरल हुई तस्वीरें

रुद्रपुर में गजब हो गया,शादी के मंडप से लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top