National News

भारत ने म्यांमार को 50 लाख डॉलर की सहायता राशि दी

Ad

नई दिल्ली। भारत ने म्यांमार-भारत मैत्री परियोजना के तहत वित्त पोषण के दूसरे दौर में म्यांमार को 50 लाख डॉलर की सहायता प्रदान की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, म्यांमार में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने म्यांमार के सीमा मामलों के मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल ये आंग को सोमवार को यह नकद राशि सौंपी।

ADVERTISEMENTS Ad

म्यांमार और भारत ने मई 2012 में इस परियोजना के हिस्से के रूप में सीमा विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत भारत को कुल 2.5 करोड़ डॉलर की सहायता राशि म्यांमार को प्रदान करनी है।

पहली किश्त के जरिए वर्ष 2015 में म्यांमार ने चिन राज्य व नागा स्वशासित इलाके में आठ सड़कें, पुलों की परियोजनाएं, 21 स्कूल परियोजनाएं और स्वास्थ्य परियोजनाएं पूरी की थीं।
इस दूसरी किश्त के जरिए म्यांमार 20 सड़कों और पुलों व 11 स्कूल परियोजनाओं को पूरा करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top