Auto Tech

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के दाम बढ़ने से ग्राहक मायूस, बोले ऐसा थोड़ी ना होता है

Ad

हल्द्वानी: स्मार्टफोन की दुनिया में एक दूसरे से आगे रहने के लिए हर कंपनी अपने को मजबूत कर रही है। भारत में पिछले कुछ सालों से शाओमी ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है। शाओमी का कोई भी फोन हो ग्राहकों में उसे लेने के लिए खासा उत्साह देखने को मिलता है। कुछ वक्त पहले शाओमी के एमआई एवन की कैमरा क्ववालिटी ने धूम मचा रखी थी। उसके बाद शाओमी के रेडमी नोट-5 प्रो हजारो लोगों की पहली पसंद बन गया। कंपनी ने इस फोन के दो मॉडल निकाले थे जो केवल ऑनलाइन मिल रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस फोन को खरीदने के लिए लोग दूसरे शहर भी जा रहे हैं। सोमवार तक इस फोन के 4जीबी रेम की कीमत 13,999 (64जीबी मेमोरी) थी।  वहीं 6जीबी रेम (64जीबी मेमोरी) की कीमत 16,999 थी। लेकिन शाम होते इस मॉडल की कीमत ने 6 हजार रुपए का हाइक देखने को मिल रहा है। सबसे पहले शाओमी के रेडमी नोट-5 प्रो ऑनलाइन वेबसाइट फिलिप्कार्ट में बिक रहा था और आते ही खत्म भी हो गया। उसके बाद बाजार में भी ये फोन बिक रहा है लेकिन ग्राहकों को पसंद के लिए ज्यादा रकम देनी पड़ रही है।

हल्द्वानी बाजार में इस फोन के 4जीबी  रेम (64जीबी मेमोरी) की कीमत  16200-16800 के बीच है। कंपनी की ओर से आए नए दाम में केवल एक हाजर रुपए की बढ़ोतरी की है लेकिन ऑनलाइन वेब साइट्स में यही फोन करीब 6000 रुपए अधिक में मिल रहा है। हालांकि फिलिप्कार्ट में इस फोन के दोनों मॉडल की कीमत पहले जितनी ही है। ग्राहकों के लिए ये एक झटका ही है क्योकि बढ़ी तेजी से लोग इस फोन के लिए बढ़ रहे थे। देखना दिलचस्प होगा कि क्या रेट के बढ़ने के बाद हल्द्वानी शहर में इस फोन की डिमांड कम होती है या बढ़ती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top