Nainital-Haldwani News

नैनीताल के यज्ञ को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर, बेटे के करियर के लिए मां-पिता ने छोड़ी थी नौकरी


Yagya Bhasin: bollywood film Chota Bheem lead role: Nainital:- उत्तराखंड राज्य के ऐसे कई सितारे हैं जो आज बॉलीवुड पर्दे पर चमक रहे हैं। राज्य के यही होनहार प्रतिभावान युवा आज केवल अपने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी हम आपके सामने लाने वाले है, जहां उत्तराखंड में सरोवर नगरी कहे जाने वाले शहर नैनीताल का एक युव बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने वाला है। (Yagya Bhasin Nainital Uttarakhand)

हम बात कर रहे है मूल रूप से नैनीताल निवासी और बॉलीवुड कलाकार यज्ञ भसीन की। बताते चलें कि यज्ञ 31 मई को रिलीज होने वाली फिल्म “छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ़ दम्यान” नाम की फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में यज्ञ के साथ अनुपम खेर, मकरंद पांडे जैसे बड़े कलाकार भी जुड़े हैं। यज्ञ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए नैनीताल शहर समेत पूरा राज्य काफी उत्सुक नजर आ रहा है। (Yagya Bhasin bollywood actor)

Join-WhatsApp-Group

बेटे के सपने के लिए माता पिता ने छोड़ी नौकरी

नैनीताल निवासी यज्ञ भसीन के बॉलीवुड कलाकार बनने का सफर काफी अनोखा और संघर्षपूर्ण है। बताते चलें कि जब यज्ञ कक्षा 7 में पढ़ते थे, तभी से उन्होंने बॉलीवुड कलाकार बनने की ठान ली थी। लगातार 10 दिन तक पाली गई इस जिद्द के सामने मां-बाप ने भी हामी भर दी और जनवरी 2017 में यज्ञ भसीन का परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। बेटे के सपने को पूरा करने के लिए पिता दीपक भसीन ने हाई कोर्ट में अनुभाग अधिकारी की नौकरी छोड़ी, तो वहीं मां सोनिया भसीन ने भी अपना ब्यूटी पार्लर बंद कर दिया और मुंबई पहुंचकर परिवार ने कमरा किराए में ले लिया। (Chota Bheem and the curse of Damyan, Yagya Bhasin lead role)

3 महीने तक संघर्ष कर मिला पहला मौका

मुंबई में लगभग 3 महीने तक 55 से भी अधिक ऑडिशन देने के बाद यज्ञ को टीवी शो “मेरे साईं”में काम करने को मिला। इसके बाद यज्ञ ने फिल्म पंगा में कंगना रनौत के बेटे का किरदार भी निभाया। अपनी कठिन मेहनत और एक संघर्षपूर्ण कहानी के बाद यज्ञ अब इस फिल्म में पहली बार लीड रोल पर नजर आने वाले हैं। वह कहते हैं कि इस फिल्म को लेकर उन्हें दर्शकों से काफी उम्मीद है। उनकी पूरी कोशिश रही है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आए। बता दें कि यज्ञ फिलहाल फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहे हैं।

To Top