Uttarakhand News

उत्तराखंड के यज्ञ का पूरा बॉलीवुड हुआ दीवाना, दो बड़ी फिल्मों में मिला ब्रेक

Ad

Yagya bhasin: Bollywood movies: पहाड़ के बेटे आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। पहाड़ के नाम सैकड़ों कामयाबी जुड़ी हुई है। और ज्यादातर यह कामयाबी पहाड़ की बेटों के दम पर मिली है। जो पहाड़ से बाहर निकलकर मायानगरी में अपनी प्रतिभा के दम पर अपना परचम लहराते हैं। आज हम जिस बेटे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उसने भी काफी कम समय में बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक गहरी छाप छोड़ी है। इस बेटे ने काफी कम समय में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन रोल कर सभी का दिल जीता है। हम बात कर रहे हैं बाल कलाकार यज्ञ भसीन की। जिनकी दो फिल्में बाल नरेन और बीस्वा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सीआईडी जैसे धारावाहिकों में किया है काम

यज्ञ भसीन मूल रूप से हरिद्वार जिले के लक्सर शहर के रहने वाले हैं। यज्ञ भसीन के पिता दीपक भसीन उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में अनुभाग अधिकारी थे और उनकी मां सोनिया भसीन अपना ब्यूटी सैलून चलाया करती थी। साल 2017 में वे लोग मुंबई शिफ्ट हो गए। यज्ञ को बचपन से ही हॉलीवुड की फिल्में देखने का बहुत शौक था। इसके साथ वो शक्तिमान और छोटा भीम नाटक भी देखता था। यज्ञ को उनका पहला सीरियल मेरे साई मिला। फिर क्या था यज्ञ ने इसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा। और तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सीआईडी , कृष्णा चली लंदन आदि जैसे अन्य धारावाहिकों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं यज्ञ ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ विज्ञापनों में काम किया है। और 2020 में उन्हें अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मिली। 2020 में रिलीज हुई फिल्म पंगा में यज्ञ ने कंगना रनौत के बेटे आदित्य निगम का किरदार निभाया। इस फिल्म के बाद यज्ञ ने बालाजी टेलीफिल्म्स के लोकप्रीय टीवी शो ये हैं चाहतें में काम किया।

‘छोटा भीम -एंड द कर्स ऑफ दमयान’ की शूटिंग कर रहे हैं

यज्ञ की दो फिल्में ‘ बाल नरेन और ‘बिस्वा’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इन दिनों हैदराबाद रामोजी राव स्टूडियो में फिल्म ‘छोटा भीम -एंड द कर्स ऑफ दमयान’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह छोटा भीम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यज्ञ के इस जज्बे को हम सलाम करते हैं। और हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top