Sports News

एक ओवर में पांच छक्के खाने वाले गेंदबाज का टीम इंडिया चयन… सच में यश ने कमाल कर दिया

Ad

Cricket: Yash Dayal: Team India:भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 16 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस टीम में पहली बार तेज गेंदबाज यश दयाल को मौका दिया गया है। यश दयाल का सफर आईपीएल 2023 में एक ओवर में लगातार पांच छक्के खाने से लेकर भारतीय टीम में पहुंचने तक काफी प्रेरणादायक रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने यश के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद यश दयाल का मनोबल गिर गया था, और उनकी सेहत पर भी असर पड़ा, जिससे उनका वजन 5-6 किलो कम हो गया था। यह घटना उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई थी।

आईपीएल 2024 से पहले गुजरात ने यश दयाल को रिलीज कर दिया था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 5 करोड़ की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया। यश ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और आईपीएल 2024 में 14 मैचों में 15 विकेट लेकर शानदार वापसी की। आरसीबी के लिए उनके इस प्रदर्शन के बाद से ही वह भारतीय टीम में चयन के लिए चर्चा में आ गए थे। यश फिलहाल दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं, और इसी बीच उन्हें भारतीय टीम में चुना गया।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top