Dehradun News

देहरादून समेत 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी

Ad

देहरादून: प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार को भी राज्य के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं नैनीताल के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और निचले इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो जुलाई तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है…जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम के प्रति सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। पर्वतीय इलाकों में जाने वाले पर्यटकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top