Dehradun News

मौसम विभाग ने नया अपडेट, देहरादून से नैनीताल तक बारिश का आसार

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ हफ्तों से मानसून की रफ्तार ने लोगों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव ला दिया है। कभी तेज बौछारें, कभी भूस्खलन और कहीं जलभराव…कुल मिलाकर हर कोई मौसम की मार झेल रहा है। खास बात यह है कि शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा, लोगों ने लंबे समय बाद खुले आसमान के नीचे घूमना और बाजारों का रुख करना शुरू किया। किसानों के चेहरों पर भी उम्मीद की किरण झलकी, क्योंकि लगातार बारिश ने खेतों में काम करना मुश्किल बना दिया था। लेकिन ये राहत ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग देहरादून द्वारा शनिवार 12 जुलाई के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें और बिजली गिरने की आशंका भी है। विभाग ने देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं….जो भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकती हैं।

देहरादून में शुक्रवार को भले ही धूप ने राहत दी हो…लेकिन शनिवार को बादलों की वापसी और रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना है। इससे स्थानीय जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति फिर से बन सकती है।

उत्तराखंड में मानसून का यह दूसरा चरण एक ओर जहां जल स्रोतों को भरने और कृषि के लिए लाभकारी हो सकता है, वहीं दूसरी ओर भूस्खलन, बिजली गिरने और सड़कें बंद होने जैसे खतरे भी साथ लाता है। प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है और आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top