Nainital-Haldwani News

मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन भारी बारिश की संभावना, अपने जिले का देखें हाल

Ad

देहरादून: राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 से 28 जुलाई के दौरान गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसकों लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जबकि 28 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, चंपावत और देहरादून जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 27 से 30 जुलाई के दौरान कुमाऊं मंडल में ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की संभावना बन रही है।

बारिश की वजह से संवेदनशील स्थानों पर मध्यम से बड़े भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव भी हो सकता है। कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, साथ ही निचले इलाकों में जलभराव होने की संभावना है। सभी जिला प्रशासन की ओर से जनता से अपील की गई है कि वह उफानते नालों को पार करने की कोशिश नहीं करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top