Uttarakhand News

मौसम विभाग ने किया सूचित, कई जिलों में हो सकती है बारिश

Ad

Uttarakhand:Weather: Update: देहरादून मौसम विभाग ने सूचित किया है कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग ने इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही तेज़ हवाओं के 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। राजधानी देहरादून में मौसम सामान्य रहेगा, जहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top