Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 13 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand weather: Rainfall : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और सड़कों में पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज 13 जुलाई को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। ( Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज 13 जुलाई को देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। ( Yellow alert issued in uttarakhand )

15 जुलाई तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मानसून की बारिश से भले ही गर्मी से राहत मिल गई हो लेकिन बारिश रुकने के बाद धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। लगातार बारिश होने के बाद ही उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। ( Uttarakhand weather updates )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top