Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 15 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

Ad

Uttarakhand weather: Rainfall : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और सड़कों में पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज 15 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।  ( Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने नैनीताल और चंपावत जिले में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर और चंपावत जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। ( Yellow alert issued in uttarakhand )

19 जुलाई तक हो सकती है बारिश

आने वाले दिनों की बात करें तो 19 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की यही स्थिति रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मानसून की बारिश से भले ही गर्मी से राहत मिल गई हो लेकिन बारिश रुकने के बाद धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। लगातार बारिश होने के बाद ही उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। ( Uttarakhand weather updates )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top