Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, विभाग के ताजा अपडेट पर डाले नजर

Ad

Weather Updates: Uttarakhand: उत्तराखंड में 26 मई तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। रविवार से हवाओं की गति तेज हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक, बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं का खतरा रहेगा। रविवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश के साथ-साथ देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम निदेशक ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर कटी फसलों को सुरक्षित रखने और आकाशीय बिजली से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। इस मौसम में भूस्खलन और चट्टान खिसकने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top