Uttarakhand News

उत्तराखंडः योग में डिग्री या डिप्लोमा वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, डिग्री कॉलेजों में मिलेगी नौकरी

Ad

Uttarakhand News: Yoga instructor jobs: योगा में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर किस्मत ने साथ दिया तो कुछ दिनों में 123 योग प्रशिक्षित युवा राज्य के राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में नौकरी पा जाएंगे। हालाकि, यह भर्ती आउटसोर्स के आधार पर रोजगार प्रयाग पोर्टल के जरिए की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिक आवेदन प्राप्त होने पर नौकरी के लिए युवाओं का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार और परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 123 पदों के सापेक्ष केवल 369 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिसके बाद रैंडम आधार पर युवाओं का चयन होगा। ऐसे में इस नौकरी के लिए युवाओं की किस्मत भी काम करेगी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के 119 राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में 123 योग प्रशिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता कंपनी का चयन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आउटसोर्स में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के लिए 198 सेवा प्रदाताओं ने आवेदन किया था। जिनमें से 10 सेवा प्रदाता कंपनियों का चयन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। अब अंतिम रूप से एक सेवा प्रदाता कंपनी का चयन कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी जिसके बाद आउटसोर्स के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top