Uttarakhand News

आप सावधान रहना, यहां पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटा !

Ad

रुड़की: सोमवार सुबह कस्बे के दो मोहल्लों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पागल कुत्ता अचानक गलियों में उत्पात मचाने लगा। सुबह-सुबह काम पर निकल रहे लोगों पर उसने हमला कर दिया और देखते ही देखते 10 लोगों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कुत्ते का हमला सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रहा…उसने दो अन्य कुत्तों और उनके बच्चों को भी घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

खेत के काम के लिए जैसे ही रियासत घर से निकले कुत्ता उन पर झपट पड़ा और हाथ को बुरी तरह चबा डाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार किया गया। पड़ोस के तीन साल के बच्चे और एक छोटी बच्ची को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा, रामपाल प्रजापति, सुधा देवी, जुनैद, दीपशिखा और कई अन्य लोगों को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस और पागल कुत्तों से मोहल्ले में डर का माहौल है। लोगों की मांग है कि नगर प्रशासन ऐसे कुत्तों पर तुरंत कार्रवाई करे।

बता दें कि कुछ दिन पहले पनियाला गांव में एक महिला की लावारिस कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी। ऐसे में लोगों का डर और भी बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top